Elementor #24

टेस्टेस्टरोन

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पौरुष की नींव हैं जिस से पुरुष स्वस्थ जीवन जीता है। यही हार्मोन है जिससे पुरुष के दाढ़ी मूंछ, मर्दाना लक्षण आते है। यह हार्मोन न सिर्फ मर्दों को मर्द बनाए रखने के लिए होता है बल्कि उनकी बाक़ी की स्वास्थ्य आवश्यकता के लिए भी होता है।अगर इस होर्मोन का स्तर आपके शरीर मे सही है तो आप 50 वर्ष की आयु मे भी 25 वर्ष के युवा की तरह चुस्त तंदुरुस्त रहेंगे और अगर यह होर्मोन कम है तो आप 25 वर्ष की आयु मे भी 50 वर्ष के बुजुर्ग की भाति बीमार और कमजोर रहेंगे। यह होर्मोन 

ऐसे में इस हार्मोन के विज्ञान को जानना अति आवश्यक हों जाता है। यही हमारे ब्लॉग का लक्ष्य है कि आपको संपूर्ण जानकारी आसान शब्दों में दी जाए।

आइए इसके और भी फायदे देखते है 

फायदे

मजबूत हड्डियों, 

बेहतर ऊर्जा,

स्फूर्ति 

रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) 

बलिष्ठ शरीर (muscular body)

मूड( mood) 

और सेक्सुअल हेल्थ (sexual health)

कम होने के नुकसान

• थकान, 

• वजन बढ़ना

• यौनेच्छा (सेक्स ड्राइव ) में कमी या

 • मूड स्विंग्स महसूस कर रहे हैं – तो हो सकता है आपका टेस्टोस्टेरोन कम हो।

 

अच्छी खबर यह है कि सही डाइट से आप इसे प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं।

इस ब्लॉग में हम बात करेंगे:

1) टेस्टोस्टेरोन का विज्ञान

2) यह कैसे आपको मर्द बनाता है 

3) घटता टेस्टेस्टरोन बेखबर भारतीय

4) टेस्टेस्टरोन के दुश्मन 

कोर्टिसोल

चर्बी 

अन्य

5) कम टेस्टेस्टरोन खतरनाक परिणाम

6) टेस्टेस्टरोन के दोस्त 

• भोजन (टेस्टेस्टरोन का कच्चा माल)

• कसरत (यह नही तो भूल जाओ मर्दानगी)

• महत्वपूर्ण आदते( टेस्टेस्टरोन बना लिया पर कम मत करो)

7) इसे बढ़ाने के फ्री गाइड

• टेस्टेस्टरोन बढ़ाने के देसी तरीके

•1 महीने मे बढ़ाये टेस्टेस्टरोन इस तरीके से

8) अन्य विषय

9)और एक प्रेरणादायक अंत

चलो शुरू करते हैं।

1) टेस्टोस्टेरोन का विज्ञान

1 ) हाइपोथैलेमस (Hypothalamus)

→ #2) GnRH छोड़ता है जो कि पीयूष ग्रंथि (pitutary gland) को एक्टिवेट करता है।

#3) पीयूष ग्रंथि (Luteinizing Hormone) छोड़ती है।

 #4) LH अंडकोष तक पहुंचता है

 #5) अंडकोष मे वृषण टेस्टोस्टेरॉन का निर्माण होता है।

 →टेस्टोस्टेरोन

 

सामान्य स्तर (Normal level)

पुरुष: 300–1000 ng/dL

महिलाएं: 15–70 ng/dL

 

पुरुषों में यह महिलाओं से यह कई गुना अधिक होता है, यही कारण है कि पुरुषों के शरीर में अधिक मांसपेशियां होती है और महिलाओं को इतने मांसपेशियां प्राकृतिक तौर पर पाना असंभव होता है, परन्तु महिला बॉडीबिल्डर इतना बड़ा शरीर बनाने के लिए स्टेरॉइड हार्मोन के इंजेक्शन का इस्तेमाल करती है।

और पुरुष बॉडीबिल्डर भी इतना बड़े शरीर को प्राकृतिक रूप से नहीं अपितु स्टेरॉइड हार्मोन के इंजेक्शन से करते है। 

अगर आपको बॉडीबिल्डिंग या चर्बी घटाने (fat loss ) और टेस्टेस्टरोन के रिश्ते को समझना है तो यहा क्लिक करे 

 

 

यह कैसे आपको मर्द बनाता है

बल: स्वस्थ मजबूत आकर्षक मर्दाना शरीर

शरीर मे बल के लिए इसका अहम् योगदान होता है। यह शरीर मे माशपेशी का विकास करता है। जो कि बल के लिए ज़िम्मेवार होती है साथ मे मजबूत हड्डियों के लिए भी उत्तरदायी होता है। जिसके परिणामस्वरूप मनुष्य बलवान होता है।

 

 

ऊर्जा, उमंग: 

आप जब सुबह सोकर उठते हो और अगर आप मे ताज़गी और उमंग हो ज़िन्दगी जीने का जज़्बा हो, कुछ बड़ा हासिल करने का हौंसला हो तो वह इसके परिणामस्वरुप होता है।

 

तनाव  का दुश्मन 

टेस्टोस्टेरोन होर्मोन तनाव को कम करता है, तभी आपने बहुतो को कहते सुना होगा कि जब वह जिम करते है तो उन्हें घर पर चैन कि नींद आती है, क्युकी जिम के कारण उनके टेस्टोस्टेरोन मे वृद्धि होती है जो उनके तनाव को काम करता है।

स्वस्थ यौन इच्छा: 

स्वस्थ इच्छा मनुष्य के लिए अति अवश्यक होती है। यह आपके स्वस्थ होने का परिणाम होती है सांथ मे आपके वैवाहिक जीवन को भी बेहतर बनाती है जो कि खुशहाल रहने के लिए अति आवश्यक है।

 

 

चेहरे पर तेज: 

स्वस्थ मजबूत और तनावमुक्त होते है तो अपने आप ही आपमें एक आत्माविश्वास होता है जो आपके चेहरे पर साफ झलकता है। यही एक पुरुष को आकर्षक बनाता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top